मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना के निष्कर्ष जारी किए

इसमें ओबीसी और ईबीसी राज्य की कुल आबादी का 63 प्रतिशत है

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है

इसमें से 36 प्रतिशत के साथ ईबीसी सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है

इसके बाद ओबीसी 27.13 प्रतिशत है

ओबीसी समूह में शामिल यादव समुदाय प्रदेश की कुल आबादी का 14.27 प्रतिशत है

राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं

राज्य में जनसंख्या के मामले में यह समुदाय सबसे अधिक है

बिहार सरकार ने राज्य में जाति आधारित गणना का आदेश पिछले साल दिया था

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी करने वाली टीम को बधाई दी है.