केले के छिलके से ऐसे बनाएं फेस पैक

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

चलिए आज आपको केले के छिलके से आसान तरीके से फेस पैक बनाना सिखाते हैं

Image Source: pixabay

केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को सीधे चेहरे पर 5-10 मिनट तक रगड़ें और सूखने के बाद चेहरा पानी से धो लें

Image Source: pixabay

केले के छिलके को मिक्सी में पीसकर उसमें 1 चम्मच दही मिलाएं यह खराव स्किन हटाने के लिए बेहतरीन है

Image Source: pixabay

छिलके के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर 15 मिनट के लिए लगाएं इससे चेहरे पर गजब का निखार आता है

Image Source: pixabay

छिलके को छोटे टुकड़ों में काट लें फिर इसे पीसकर इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे हल्के होते हैं

Image Source: pixabay

छिलके के पेस्ट में ओट्स मिलाकर चेहरे पर 5 मिनट स्क्रब करें फिर 10 मिनट पैक की तरह लगाकर साफ पानी से धो लें चेहरे पर कुदरती निखार आता है

Image Source: pixabay

छिलके के पेस्ट में चावल का आटा मिलाकर लगाने से भी चेहरे की त्वचा में निखार आता है

Image Source: pixabay

पेस्ट में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा को ठंडक और ताजगी मिलती है

Image Source: pixabay

पेस्ट में नींबू का रस मिलाने से ऑयली स्किन का तेल साफ होता है और नीम पाउडर मिलाने से कील-मुहांसे कम होते हैं

Image Source: pixabay