कार के शीशे पर काली बिंदियां क्यों होती है

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pinterest

कार के शीशे पर दिखने वाली काली बिंदियां सिरेमिक पेंट से बनी होती हैं, जिन्हें फ्रिट्स कहा जाता है. ये विंडशील्ड के किनारों पर एक पैटर्न में लगाई जाती हैं

Image Source: pinterest

यह एक किस्म की टेक्नोलॉजी है, जो कार की मजबूती, पैसेंजर की सुरक्षा और खुद विंडशील्ड की उम्र तय करती है

Image Source: pinterest

इन डॉट्स के बिना न सिर्फ आपकी कार का शीशा तपती धूप में चटक सकता है, बल्कि अपनी जगह से निकल भी सकता है

Image Source: pinterest

ये डॉट्स विंडशील्ड और कार की फ्रेम के बीच चिपकने वाले गोंद को बेहतर पकड़ देते हैं, जिससे शीशा मजबूती से जुड़ा रहता है

काले डॉट्स शीशे पर एक ही जगह गर्मी नहीं बढ़ने देते और उसे फैलाते हैं जिससे भीषण गर्मी में भी आपकी कार का शीशा चटकता नहीं है

Image Source: pexels

ये डॉट्स किनारों से अंदर की ओर हल्के होते जाते हैं, जिससे ड्राइवर की आंखों को तेज रोशनी से राहत मिलती है

Image Source: pexels

ये कार की विंडशील्ड को एक प्रीमियम और साफ-सुथरा लुक देते हैं, जिससे गोंद और जोड़ छिपे रहते हैं

Image Source: pexels

इन काली बिंदियों को सिर्फ डिजाइन समझने की गलती बिल्कुल भी न करें

Image Source: pinterest

यदि आपकी कार के ये डॉट्स घिस जाएं या धुंधले होने लगें तो इन्हें समय पर ठीक कराना चाहिए

Image Source: pexels