किस देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारत समेत दुनिया के कई देश प्रदूषण और महंगे पेट्रोल-डीजल जैसी परेशानी का समना कर रहे हैं.

ऐसे में ज्यादातर देश ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों का यूज कर रहे हैं.

सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकने के मामले में नार्वे देश का नाम सबसे ऊपर है.

इस देश में सेल होने वाली कारों में 86 फीसदी हिस्सा इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होता है.

इस देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने पर टैक्स और सड़क पर टोल से भी छूट मिलती है.

लिस्ट में दूसरा नाम आइसलैंड का है, जहां बिकने वाली कारों में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 72 फीसदी है.

चौथे देश की बात की जाए तो यह डेनमार्क है, जहां बिकने वाली कारों में 35 फीसदी गाड़ियां इलेक्ट्रिक हैं.

पांचवें देश का नाम फिनलैंड है, जहां बिकने वाली कारों में ईवी की हिस्सेदारी 31 फीसदी है.

इस लिस्ट में अगला देश नीदरलैंड है, जहां बिकने वाली कारों में 30 फीसदी इलेक्ट्रिक कारें हैं.