Toyota Fortuner की ऑन-रोड कीमत कितनी है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

टोयोटा फॉर्च्यूनर को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है.

क्या आप जानते हैं कि टोयोटा फॉर्च्यूनर की ऑन-रोड कीमत कितनी है?

टोयोटा फॉर्च्यूनर एक 7-सीटर कार है, जो पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है.

फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत 34.16 लाख से शुरू होकर 59.81 लाख तक जाती है.

गाड़ी की कीमत शोरूम के अंदर कुछ अलग होती है और सड़क पर उतरने के साथ ही उस कार की कीमत बदल जाती है.

गाड़ी के शोरूम से बाहर निकलते ही कार पर RTO, इंश्योरेंस और बाकी कई तरह के टैक्स लग जाते हैं.

फॉर्च्यूनर में 2694 cc से 2755 cc का इंजन लगा है, जिससे 163.6-201.15 bhp की पावर मिलती है.

टोयोटा की ये कार 12 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है.

टोयोटा फॉर्च्यूनर में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स दिए गए हैं.