Tata Punch कितना माइलेज देती है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क
Image Source: cars.tatamotors.com

टाटा पंच भारत में बिकने वाली मोस्ट पॉपुलर कार में से एक है. इस गाड़ी की डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा है.

Image Source: cars.tatamotors.com

टाटा की ये कार मोस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में आती है. इस गाड़ी को साल 2021 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था.

Image Source: cars.tatamotors.com

टाटा पंच में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन लगा है. इस इंजन से 6,000 rpm पर 87.8 PS की पावर मिलती है और 3,150 से 3,350 rpm के बीच 115 Nm का टॉर्क मिलता है.

Image Source: cars.tatamotors.com

इस गाड़ी के अलग-अलग वेरिएंट में इंजन के साथ में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं.

Image Source: cars.tatamotors.com

टाटा पंच पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20.09 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है.

Image Source: cars.tatamotors.com

टाटा की ये कार पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में 18.8 kmpl की माइलेज देती है.

Image Source: cars.tatamotors.com

टाटा की ये कार सीएनजी मॉडल में भी आती है. पंच के सीएनजी मॉडल का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 26.99 km/kg है.

Image Source: cars.tatamotors.com

टाटा पंच के फ्रंट व्हील्स के लिए डिस्क और रियर व्हील्स के ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है.

Image Source: cars.tatamotors.com

टाटा पंच के टोटल 25 वेरिएंट्स मार्केट में हैं. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 6,12,900 रुपये से शुरू है.

Image Source: cars.tatamotors.com