Car की चाबी में छिपे होते हैं ये सीक्रेट फीचर्स

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

आपकी कार की स्मार्ट चाबी सिर्फ लॉक और अनलॉक करने के लिए नहीं होती है

Image Source: pexels

इसमें कई छिपे हुए फीचर्स भी मौजूद होते हैं

Image Source: pexels

जैसे कार में बैठने से पहले, चाबी के अनलॉक बटन को दबाकर रखने से सभी खिड़कियां अपने आप नीचे हो जाती हैं

Image Source: pexels

इसके साथ ही कार से उतरने के बाद अगर खिड़की खुली रह जाए, तो लॉक बटन को दबाकर रखने से सभी खिड़कियां और सनरूफ बंद हो जाते हैं

Image Source: pexels

रिमोट की बैटरी खत्म होने पर, Key-Fob के अंदर एक छिपी हुई मेटल की चाबी होती है, जिसे निकालकर आप कार का दरवाजा मैन्युअली खोल सकते हैं

Image Source: pexels

वहीं, पार्किंग में कार न मिलने पर पैनिक या लॉक बटन को कुछ सेकंड दबाए रखने से कार का हॉर्न बजने लगता है और लाइटें जलने लगती हैं

Image Source: pexels

चाबी पर दिए गए ट्रंक बटन को डबल प्रेस या होल्ड करके आप हाथों का इस्तेमाल किए बिना कार की डिग्गी खोल सकते हैं

Image Source: pexels

कुछ एडवांस कारों में कार केबिन को पहले से ठंडा या गर्म करने के लिए आप चाबी से ही इंजन स्टार्ट कर सकते हैं

Image Source: pexels

इसके साथ ही कुछ मॉडर्न और इलेक्ट्रिक कारों में चाबी पर दिए गए बटन से आप कार को बिना बैठे आगे-पीछे कर सकते हैं

Image Source: pexels