किस कलर की Classic 350 सबसे सस्ती है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 युवाओं की पसंदीदा बाइक्स में से एक है.

क्या आप जानते हैं कि किस कलर की क्लासिक 350 सबसे सस्ती है?

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का सबसे सस्ता मॉडल Redditch Red है.

क्लासिक 350 के Redditch Red मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1,82,658 रुपये है.

क्लासिक 350 नौ कलर वेरिएंट में मार्केट में शामिल है, जिसमें सभी की कीमत अलग-अलग है.

क्लासिक 350 में सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा मिलता है.

क्लासिक 350 बाइक में लगे इस इंजन से 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर मिलती है.

रॉयल एनफील्ड की ये बाइक सिंगल और डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है.

क्लासिक 350 एक लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है.