Classic 350 के Chrome वेरिएंट की कितनी कीमत है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की एक अलग पहचान है.

क्या आप जानते हैं कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के क्रोम वेरिएंट की कीमत कितनी है?

क्लासिक 350 के सबसे महंगे वेरिएंट की बात की जाए तो यह Chrome या डार्क सीरीज है.

भारतीय बाजार में इस महंगे वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.17 लाख रुपये से शुरू होती है.

बाइक में आरटीओ और इंश्योरेंस राशि जोड़ने के बाद 2.46 लाख ऑन-रोड कीमत हो जाती है.

क्रोम या डार्क सीरीज में 2 रंग मिलते हैं, जिनमें एक Gun Grey और दूसरा Stealth Black है.

Classic 350 टॉप वेरिएंट में प्रीमियम पेंट फिनिश, खास ग्राफिक्स और बेहतर विजुअल अपील मिलती है.

क्लासिक 350 में 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और भरोसेमंद राइडिंग अनुभव देता है.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 हर महीने कंपनी की मोस्ट-सेलिंग बाइक्स में टॉप पर रहती है.