गर्मी में इन वजहों से फट जाता है कार का टायर

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

गर्मी का मौसम शुरू होते ही जहां इंसानों को परेशानी होने लगती है, वहीं इसका असर वाहनों पर भी साफ देखने को मिलता है

Image Source: pexels

साथ ही तेज धूप और बढ़ता तापमान कार के टायरों के लिए खास तौर पर खतरनाक साबित हो सकता है

Image Source: pexels

आपने अक्सर सुना होगा कि गर्मियों में चलते-चलते अचानक टायर फट जाता है, आइए जानते हैं इसका कारण क्या है

Image Source: pexels

ज्यादा गर्मी में टायर के अंदर की हवा फैल जाती है, जिससे प्रेशर बढ़ जाता है

Image Source: pexels

साथ ही अगर टायर में पहले से ही ज्यादा हवा भरी हो, तो फटने का खतरा और बढ़ जाता है

Image Source: pexels

वही लंबे समय तक लगातार ड्राइव करने से टायर ज्यादा गर्म हो जाते हैं जिसके कारण खराब या घिसे हुए टायर जल्दी फट जाते हैं

Image Source: pexels

इसके अलावा ओवरलोड गाड़ी चलाने से टायर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है जिससे टायर फटने का खतरा बढ़ जाता है

Image Source: pexels

वही तेज रफ्तार में ड्राइविंग करने से टायर का तापमान और बढ़ जाता है और टायर फट जाता है

Image Source: pexels

साथ ही समय-समय पर टायर प्रेशर और हालत चेक करना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके

Image Source: pexels