फेस्टिव सीजन पर खरीदें ये 5 लाख से भी सस्ती गाड़ियां

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारत में गणेश चतुर्थी के बाद से ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है

अगले 3 महीने त्योहारी सीजन के चलते इंडियन मार्केट में भरपूर गाड़ियां बिकने वाली हैं

यहां हम आपको उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 5 लाख रुपये से भी सस्ती हैं

5 लाख रुपये से कम में आने वाली ये कारें मारुति सुजुकी और रेनॉ की है

पहली कार का नाम मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 है, जिसकी कीमत 3 लाख 99 हजार से शुरू है

दूसरी कार का नाम रेनॉ क्विड है, जिसकी शुरुआती कीमत 4 लाख 69 हजार रुपये है

लिस्ट में अगला नाम मारुति सुजुकी एस प्रेसो है, जिसे 4 लाख 26 हजार रुपये में खरीद सकते हैं

इसके अलावा आप मारुति सुजुकी सेलेरियो भी खरीद सकते हैं, जो 4 लाख 65 हजार में आती है

ये कारें न सिर्फ सस्ती हैं बल्कि इनका माइलेज भी एकदम जोरदार और पैसा वसूल है