महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार 26 फरवरी 2025 को है.

इस दिन भक्त उपवासी रहकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं.

आप घर या मंदिर कहीं भी महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं.

आइये जानते हैं घर पर कैसे करें महाशिवरात्रि का पूजन.

सुबह स्नान के बाद पूजा की सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें.

आप शिवजी की तस्वीर या शिवलिंग पर पूजा कर सकते हैं.

शिवलिंग का गंगाजल या शुद्ध जल से अभिषेक करें.

फिर बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार या सफेद फूल चढ़ाएं.

भोग में आप फल, हलवा, ठंडाई, खीर आदि चढ़ा सकते हैं.

पूजा के बाद भगवान शिव की आरती करें और पूजा संपन्न करें.