कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है.



नौकरी की तलाश में इधर-उधर लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है.



आपको सफलता मिलने में कुछ देरी होगी,



लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे और



आप अपने कामों को जल्दी ही आगे बढ़ाएंगे.



आपके परिवार का कोई सदस्य काम के लिए घर से दूर जा सकता है.



आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,



नहीं तो उन्हें कोई शारीरिक कष्ट होने की संभावना है.



साथ ही आज आप किसी को धन उधार देने से बचें.