भारत देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां महिलाओं को प्रवेश मना है.



तो कई ऐसे भी मंदिर हैं, जहां पुरुषों को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है.



ऐसा ही एक मंदिर है, जोकी भारत में कामाख्या मंदिर के नाम से प्रसिध्द है,
यह मंदिर असम के गुवाहाटी में स्थित है.


माना जाता है, कि मां सती के सभी शक्तिपीठों में सबसे ऊपर कामाख्या शक्तिपीठ का स्थान आता है.



कहा जाता है, कि इस मंदिर में कामाख्या देवी की कोई मूर्ति नहीं है,
मूर्ति के स्थान पर एक योनि-कुण्ड स्थित है.


इस कुंड की विशेषता है कि इस कुंड में से हमेशा पानी निकलता रहता है.



और इस मंदिर कि सबसे खास बात यह है, कि माता के माहवारी के दिनों में
इस मंदिर में उत्सव मनाया जाता है.


माहवारी के समय इस मंदिर में पुरुषों का प्रवेश वर्जित होता है.



इस दौरान इस मंदिर में पूजा-अर्चना महिला पुजारी करती हैं.