ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं

ऐश्वर्या जब बिग बॉस के अंदर थीं तो उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल ने कई तरह के दावे किए थे

एक्स ने दावा किया था कि ऐश्वर्या ने उन्हें धोखा दिया था और बिना कुछ कहे छोड़ दिया था

राहुल ने ये भी कहा था कि ऐश्वर्या ने उनके संग शादी भी की थी

ऐश्वर्या के पति नील भट्ट ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि राहुल ने जो कहा है वो एकदम बकवास है

ऐश्वर्या ने भी अपने एक्स की बातों को गलत ठहराया

ऐश्वर्या ने कहा कि वो झूठा है, अगर मेरे सामने आ गया तो थप्पड़ जड़ दूंगी

ऐश्वर्या ने शादी पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उससे बोलिए मैरिज सर्टिफिकेट या शादी के पेपर्स दिखाए

ऐश्वर्या ने कहा कि वो मेरा नाम सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए इस्तेमाल कर रहा है

ऐश्वर्या का ये भी कहना है कि एक्स बॉयफ्रेंड से उन्होंने कभी फाइनेंशियली हेल्प नहीं ली थी