घर पर ऐसे शुरू करें ऑर्गेनिक खेती

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

आज के समय में ऑर्गेनिक खेती का महत्व तेजी से बढ़ रहा है

Image Source: pexels

घर पर ऑर्गेनिक खेती शुरू करना न केवल आसान है बल्कि यह हमें ताजे और रसायन मुक्त फल व सब्जियां भी प्रदान करता है

Image Source: pexels

कई लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं होती है, ऐसे में आइए जानते है घर पर कैसे शुरू करें ऑर्गेनिक खेती

Image Source: pexels

सबसे पहले घर में ऐसी जगह चुनें जहां पर्याप्त धूप आती हो

Image Source: pexels

फिर अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी का चयन करें, साथ ही रासायनिक खाद की जगह गोबर की खाद या कम्पोस्ट का उपयोग करें

Image Source: pexels

ध्यान दें कि बीज हमेशा ऑर्गेनिक और भरोसेमंद स्रोत से ही खरीदें

Image Source: pexels

पौधों को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी से बचें इससे पौधों के सड़ जाने का खतरा रहता है

Image Source: pexels

साथ ही मौसम के अनुसार ही फल और सब्जियां उगाएं, इससे परिणाम बेहतर मिलता है

Image Source: pexels

वहीं आपको धैर्य रखने कि आवश्यकता है, क्योंकि ऑर्गेनिक खेती में समय लगता है लेकिन परिणाम बेहतर होते हैं

Image Source: pexels