बारिश में पौधों को कैसे बचाएं

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

बरसात का मौसम पौधों के लिए राहत लेकर आता है, लेकिन लगातार बारिश कई बार उनकी सेहत के लिए परेशानी भी बन जाती है

Image Source: pexels

ज्यादा पानी मिलने से गमले की मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है

Image Source: pexels

ऐसे में जड़ों तक हवा की पहुंच कम हो जाती है और पौधों में फंगल संक्रमण जैसी समस्या शुरू हो सकती हैं

Image Source: pexels

इसलिए बारिश के मौसम में पौधों को सिर्फ पानी देना ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त पानी से बचाना भी जरूरी है

Image Source: pexels

गमले के नीचे बने ड्रेनेज होल खुले रखें, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके

Image Source: pexels

पौधों को पूरी तरह बंद करके रखने के बजाय ऐसी जगह रखें जहां उन्हें रोशनी और हवा मिलती रहे

Image Source: pexels

बारिश में रोज पौधों को पानी देने की जरूरत नहीं होती

Image Source: pexels

बरसात के दौरान पौधों की सूखी, पीली या सड़ी हुई पत्तियां समय-समय पर हटा दें

Image Source: pexels

गीली और सड़ी पत्तियां पौधे के आसपास फंगल संक्रमण को बढ़ावा देती हैं

Image Source: pexels