गमले में अदरक और हल्दी कैसे उगाएं

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

आजकल घर पर ऑर्गेनिक खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है

Image Source: pexels

खासकर अदरक और हल्दी जैसे मसालों को गमले में आसानी से उगाया जा सकता है

Image Source: pexels

आइए जानते हैं गमले में अदरक और हल्दी उगाने का आसान तरीका

Image Source: pexels

अदरक और हल्दी उगाने के लिए चौड़े और गहरे गमले का चयन करें. गमले की गहराई 12–15 इंच बेहतर रहेगी

Image Source: pexels

मिट्टी में अच्छी जल निकासी होनी चाहिए. इसके लिए बगीचे की मिट्टी, रेत और गोबर की खाद को मिलाकर उपयोग करें

Image Source: pexels

अदरक और हल्दी बीज से नहीं, बल्कि उनके टुकड़ों से उगाई जाती है. ताजे और बिना सड़े हुए टुकड़ों का चयन करें

Image Source: pexels

गमले में 2-3 इंच गहराई पर अदरक या हल्दी का अंकुर वाला हिस्सा ऊपर रखें. इसके बाद हल्की मिट्टी से ढक दें और पानी दें

Image Source: pexels

अदरक और हल्दी को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन मिट्टी हमेशा हल्की नम रहनी चाहिए

Image Source: pexels

अदरक और हल्दी की फसल लगभग 8-10 महीने में तैयार हो जाती है

Image Source: pexels