गमले में कैसे लगा सकते हैं इलायची का पौधा?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

इलायची का इस्तेमाल भारतीय घरों में काफी जोर-शोर से होता है, जो खाने को बहुत स्वादिष्ट और खुशबूदार बना देती है

Image Source: pexels

अच्छे इलायची के पौधे उगाने के लिए हमेशा बेहतरीन बीजों का ही चयन करें

Image Source: pexels

गमले में बुवाई से पहले बीजों को 24 घंटे के लिए पानी में भिगो दें

Image Source: pexels

गमले का आकार लगभग 10 से 12 इंच गहरा और नीचे जल निकासी के लिए छेद होना भी अनिवार्य है

Image Source: pexels

इसकी अच्छी बढ़त के लिए 50% बगीचे की मिट्टी 30% गोबर की खाद और 20% रेत का मिश्रण सबसे उपयुक्त होता है

Image Source: pexels

बीजों को मिट्टी में लगभग 1 इंच गहरा दबाएं, बहुत अधिक गहराई में बीज बोने से अंकुरण में अधिक समय लग सकता है

Image Source: pexels

इसे सीधे और तेज धूप से बचाएं, ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो

Image Source: pexels

मिट्टी में हमेशा नमी बनाए रखें लेकिन उसे दलदली न होने दें

Image Source: pexels

बीज से पौधा निकलने में 20 से 40 दिन लग सकते हैं

Image Source: pexels