देश - विदेश से लोग हर साल हजारों कि संख्या में लोग भारत के तीर्थ स्थलों पर आते हैं
क्योंकि भारत के अद्भुत धार्मिक स्थल पूरे विश्व में प्रचलित है इसलिए लोग बहुत श्रद्धा के साथ यहां तीर्थ करने आते हैं
तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही अद्भुत तीर्थ स्थलों के बारे में जहां हमें एक बार अवश्य जाना चाहिए
तिरुमला वेंकेटश्वर मंदिर जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है हर साल करोड़ो कि संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं.
वैष्णो देवी मंदिर 5,300 फीट कि ऊंचाई पर स्थित है जिससे कठिन चढ़ाई के बाद भक्त मां शक्ति के दर्शन कर पाते हैं.
रामनाथस्वामी मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग तीर्थों में से एक है हर साल बड़ी संख्या में शिवजी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ होती हैं
मथुरा भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थान है, यहां के कृष्ण मंदिर के दर्शन करने के लिए हर साल भक्तों की भीड़ लगी रहती है.
पुरी कस्बे में जगन्नाथ मंदिर स्थित है जहां भगवान जगन्नाथ विराजमान है इस मंदिर की रथ यात्रा में पूरी दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर बहुत ही अद्भुत है जहां हर साल लोग बड़ी संख्या में आते हैं और लंगर का प्रसाद खाते हैं और यहां के शांति भरे माहौल में अपने दुखों को भूल जाते हैं.
वाराणसी शिव की नगरी है जो की बहुत प्राचीन मंदिरों में से एक हैं यहां के मंदिर दर्शन और खासकर गंगा आरती देखने भक्त जरूर जाते हैं.
अजमेर स्थित दरगाह शरीफ़ जो अजमेर में स्थित है, यहां मन्नतें मांगते हैं और पूरी होने पर चादर चढ़ाने जरूर आते हैं.