VHP में तोगड़िया युग का अंत, सदाशिव कोकजे बने नए अध्यक्ष
ABP News Bureau | 14 Apr 2018 04:36 PM (IST)

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) में आज से प्रवीण तोगड़िया के युग की 'समाप्ति' हो गई है. तोगड़िया की नाराजगी के बावजूद हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे (विष्णु सदाशिव कोकजे) को आज वीएचपी का नया अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. कोकजे ने तोगड़िया के करीबी माने जाने वाले राघव रेड्डी को हराया. कोकजे तोगड़िया की जगह लेंगे.