लौकी का जूस पीने से मौत का वायरल सच
ABP News Bureau | 22 Jun 2018 09:21 PM (IST)

क्या लौकी का जूस पीने से किसी की जान जा सकती है? ये सवाल देश के हर उस शख्स के जहन में है जिसने पुणे की सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट की मौत की खबर सुनी. 41 साल की गौरी को कोई बीमारी नहीं थी.गौरी ने लौकी का जूस पिया था लेकिन जूस पीने के एक घंटे बाद गौरी को उल्टियां शुरू हो गई और कुछ दिन बाद मौत। अब देश जानना चाहता है कि क्या लौकी का जूस जान ले सकता है?