भारत में पाकिस्तानी बाबर की परमाणु तबाही का वायरल सच
ABP News Bureau | 12 Jan 2017 10:54 PM (IST)

ठीक चार दिन पहले पाकिस्तान ने दावा किया कि उसके पास अब इतनी ताकत है कि वो समंदर के रास्ते भारत में परमाणु तबाही मचा सकता है. पाकिस्तान ने ये दावा बाबर के दम पर किया. दावे के मुताबिक बाबर पाकिस्तान की वो मिसाइल है जो गहरे समंदर में बैठी पनडुब्बी से दागी जाएगी और हमारे देश में तबाही मचा देगी लेकिन सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान जो दावा कर रहा है उसमें दम है.. कहां से आई उसके पास अचानक इतनी ताकत.. कैसे बना ली बाबर जिसकी खबर भी नहीं लगी. क्या वाकई पाकिस्तानी बाबर हमारे हिन्दुस्तान के लिए खतरा है.. आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं देश के नागरिकों को निर्भीक करने वाला वायरल सच