गौरक्षकों पर लगाम लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी-राजस्थान सहित 6 राज्यों से जवाब मांगा
ABP News Bureau | 07 Apr 2017 11:24 AM (IST)
गौरक्षकों पर लगाम लगाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने छह राज्यों को नोटिस जारी किया है. ये छह राज्य हैं गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड, कर्नाटक, और राजस्थान. सुप्रीम कोर्ट ने इन राज्यों से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है. गोरक्षा के नाम पर जिस तरह से अलवर में पहलू खान नाम के शख्स की हत्या हुई है, वैसी कुछ और वारदात पिछले दिनों में हो चुकी है, उससे जुड़ी याचिका पर ही आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है.
देश-विदेश की ताज़ातरीन और अन्य दूसरी छोटी-बड़ी ख़बरों के लिए http://abpnews.abplive.in/ पर आपका स्वागत है.
देश-विदेश की ताज़ातरीन और अन्य दूसरी छोटी-बड़ी ख़बरों के लिए http://abpnews.abplive.in/ पर आपका स्वागत है.