एयर स्ट्राइक से पस्त हुआ पाकिस्तान, आतंक में इस वजह से आई कमी ? देखिए संविधान की शपथ में बड़ी बहस
ABP News Bureau | 09 Jul 2019 05:58 PM (IST)
आतंक पर इसी साल बड़ा वार हुआ फरवरी के महीने में. जब पुलवामा हमले का बदला हमारी वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस कर लिया. बालाकोट में चल रहे आतंक के कई ट्रेनिंग कैंप को मिराज विमानों ने नेस्तनाबूद कर दिया. तब वायुसेना ने कहा कि स्ट्राइक पुरी तरह निशाने पर थी और आतंक की कमर टूट गई. अब बालाकोट स्ट्राइक के साढ़े 4 महीने बाद मोदी सरकार ने किया है बड़ा दावा. दावा ये कि एयर स्ट्राइक की कार्रवाई सिर्फ डराने धमकाने वाली नहीं थी बल्कि पाकिस्तान में उसका बड़ा असर हुआ है और भारत को बड़ा फायदा मिला है. आतंकी घुसपैठ के आंकड़े में भारी कमी हुई है. यानी पाकिस्तान में आतंक के सरपरस्तों को गहरी चोट पहुंची.