राजस्थान: पाली के जैतारण में साम्प्रदायिक हिंसा फैलने से तनाव
ABP News Bureau | 01 Apr 2018 10:15 AM (IST)

राजस्थान के पाली जिले के जैतारण कस्बे से भी सांप्रदायिक हिंसा की खबर आयी है. यहां कल हनुमान जयंती के मौके पर निकाले गए जुलूस पर पथराव की वजह से सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इस हिंसा में में आधा दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया और कई दुकानों को भी जला दिया गया. दो समुदायों में हिंसा की शुरुआत दुकान के बाहर नारेबाजी करने को लेकर हुई.