मुंबई: अंधेरी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, दो लोग घायल
ABP News Bureau | 03 Jul 2018 09:00 AM (IST)

मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का एक स्लैब गिरने से लोकल सेवा रोक दी गई है. करीब एक घंटे से अंधेरी और विरार के बीच लोकल सेवा रुकी है. पुलिस के मुताबिक, ब्रिज हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. कुछ अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका है. बारिश की वजह से राहत-बचाव कार्यों में देरी हो रही है. हादसों का कारण भी बारिश बताया जा रहा है. आपको बता दें की मुंबई में देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है.