दिल्ली: मिड डे मील में मिला मरा हुआ चूहा, 9 बच्चे बीमार पड़े
ABP News Bureau | 17 Feb 2017 09:36 AM (IST)

दिल्ली में मिड डे मील खाने से 9 बच्चे बीमार हो गए. हैरानी की बात ये है कि बच्चों के खाने में मरे हुए दो चूहे मिले. बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. सवाल खाना सप्लाई करने वाले एनजीओ पर उठ रहा है जिसको लेकर राजनीति भी हो रही है.