MP: सीहोर में 4 घंटे की बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, जगह-जगह भरा पानी
ABP News Bureau | 07 Jul 2018 12:23 PM (IST)

मध्यप्रदेश के कई शहरों में भी इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. सिहोर के आष्टा में हुई तेज बारिश ने नगर पालिका के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी. करीब चार घंटे हुई बारिश के बाद इलाके में जगह-जगह पानी भर गया. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.