क्या ये 'न्यू इंडिया' वाला बजट है ? देखिए संविधान की शपथ में बड़ी बहस
ABP News Bureau | 05 Jul 2019 05:51 PM (IST)
मोदी सरकार टू ने आज पहला बजट पेश किया है. सबसे बड़ी बात ये है कि ये बजट रॉबिनहुड वाल बजट है, अमीरों की जेब से लेकर गरीबों को देने की कोशिश की गई है, बजट के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि ये न्यू इंडिया वाला बजट है और देश को विकास के रास्ते पर ले जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर एक रुपये की वृद्धि करने की घोषणा की है. साथ ही पेट्रोल और डीजल पर एक रुपया रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाने का एलान किया. यानि पेट्रोल और डीजल दोनों दो-दो रुपया महंगा होगा. सोना पर भी शुल्क बढ़ाया गया है. इसपर टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है. तंबाकू पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाये जाने का प्रस्ताव है.
क्या ये बजट न्यू इंडिया वाला है ? देखिए बड़ी बहस
क्या ये बजट न्यू इंडिया वाला है ? देखिए बड़ी बहस