क्या शमी ने पाकिस्तान की लड़की अलिश्बा से पैसे लिए ? पत्नी ने लगाया है ये बड़ा आरोप
ABP News Bureau | 09 Mar 2018 11:00 AM (IST)

शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी, दोनों बराबर अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहते थे लेकिन अब दोनों के बीच तकरार हो गई है. पत्नी हसीन जहां का आरोप है कि अगर शमी उन्हें धोखा दे सकते हैं तो देश को भी धोखा दे सकते हैं. अबकी बार शमी की पत्नी ने बड़ा बम फोड़ा है, पाकिस्तानी लड़की से मिलकर फिक्सिंग करने का आरोप लगाया है.