यूपी चुनाव: अखिलेश का मोदी के अच्छे दिन पर हमला, बोले- 'सरकार तो साइकिलवाला ही बनाएगा'
ABP News Bureau | 24 Jan 2017 03:06 PM (IST)

उत्तर प्रदेश का चुनावी जंग अपने उफान पर है. बाज़ी मारने की होड़ में चुनावी मुहिम अपने चरम पर है. इस कड़ी में आज सीएम अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर से चुनावी बिगुल फूंका और मोदी सरकार पर सिर्फ बड़ी बातें करने का आरोप लगाया और पूछा के ‘अच्छे दिन’ कहां हैं?