BSSC पेपर लीक: अध्यक्ष सुधीर कुमार समेत छह को जेल, प्रिंटिंग प्रेस का मालिक भी गिरफ्तार
ABP News Bureau | 25 Feb 2017 08:36 AM (IST)

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) पर्चा लीक मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष आईएएस सुधीर कुमार, उनकी पत्नी और उनके भांजे समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया है. इस मामले में अब तक 30 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आईएएस की बहू और भांजा भी BSSC की परीक्षा दे रहे थे.