खुलासा: ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को द्वारका सेठ ने लगाया 390 करोड़ का चूना, CBI ने दर्ज किया केस
ABP News Bureau | 24 Feb 2018 11:45 AM (IST)

नीरव मोदी, मेहुल चोकसे और विक्रम कोठारी के बैंक घोटाले के बीच एक और घोटाला सामने आया है. सीबीआई ने सरकारी बैंक ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के 390 करोड़ के घोटाले के मामले में दिल्ली के हीरा कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया है. केस द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के डायरेक्टरों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है. कंपनी हीरे के कारोबार के बिजनेस में है.