आगरा: खरीदारों के लिए तरस रहे हैं आलू के किसान
ABP News Bureau | 28 Feb 2017 08:00 AM (IST)

यूपी में आलू पर राजनीति में तेजी आ गई है. लेकिन आलू किसान अपने हाल पर रो रहे हैं. नोटबंदी से पैदावार और आमदनी दोनों पर असर हुआ है. एबीपी न्यूज की टीम ने आगरा में किसानों का हाल जाना.
नोटबंदी के बाद आलू की पैदावार पर असर
किसानों के मुताबिक पहले नोटबंदी के दौरान नकदी की कमी से खाद-पानी की किल्लत हुई. इसके बाद आलू की पैदावार कम हुई और अब बची खुची फसल बेचने की नौबत आ गई है. आगरा की मंडी में इस बार आधा आलू आया है और कोल्ड स्टोरेज तक भी कम आलू पहुंच रहे हैं.