अलीगढ़ में सांप्रदायिक तनाव, मस्जिद के गुंबद को लेकर बवाल के बाद फायरिंग
ABP News Bureau | 20 May 2017 10:03 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बीती रात से सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है. विवाद की जड़ में है शहर की एक मस्जिद जिसमें एक गुंबद के निर्माण को लेकर दोनों समुदायों के बीच पथराव और फायरिंग की खबर है. मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया है लेकिन इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है.