2024 के चुनाव के लिए किसकी तैयारी किस पर पड़ेगी भारी ! | 2024 Election | UP Politics | UP News
ABP Ganga | 13 Jun 2023 04:33 PM (IST)

लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे करीब आ रहा है. जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं. सियासी दलों की टेंशन बढ़ती जा रही है. क्योंकि यूपी एक ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें हैं. यहां पर ज्यादा सीटे जीतने वाले केंद्र के सारे समीकरण बदल देते हैं. भाजपा का दावा है कि वो 80 की 80 सीटें जीतेगी. सपा ने भी टारगेट-80 पर काम शुरू कर दिया है. तो वहीं मायावती भी इस बार सीक्रेट प्लान के साथ तैयारी में जुटी हैं. अगर तीनों बड़े दल मजबूती से तैयारी की तो फायदा किसका होगा. अगर सपा की बूथ स्तर की तैयारी मजूबत होती है तो क्या भाजपा को बड़ा नुकसान होगा. आखिर में 2024 के लिए किसकी तैयारी किस पर भारी पड़ेगी.