कौन हैं IPS नवनीत सिकेरा जिनके जीवन पर आधारित है Web Series भौकाल Bhaukaal 2 on MX Player
ABP Ganga | 26 Jan 2022 08:07 PM (IST)
MX Player पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज भौकाल 2 उन सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर मुजफ्फरनगर की तस्वीर हमेशा के लिए बदल दी. उस मुजफ्फरनगर की, जिसे कभी उत्तर प्रदेश की अपराध की राजधानी कहा जाने लगा था और जिसका हर गांव किसी अपराधी के नाम से जाना जाता था. लेकिन उस शहर में एक IPS ऑफिसर आया, करीब 15 महीने तक रहा और फिर उसने ऐसा कमाल किया कि पूरा इतिहास ही बदल गया. उस IPS ऑफिसर का नाम है नवनीत सिकेरा, जिसके मुजफ्फरनगर में रहने के दौरान अपराध के खात्मे पर आधारित कहानी है MX Original Series Bhaukaal 2.