एक्सप्लोरर
G-20 लोगो में दिखा 'कमल' तो कांग्रेस नेता ने कर दिया बवाल, बोले- पार्टी अपना प्रचार कर रही
अगले साल सितंबर में भारत जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा. जिसे लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगो और वेबसाइट लॉन्च की. अब इसी लोगो पर सियासत सरगर्म है. वजह है इस लोगो में कमल के फूल को जगह दिया जाना। जिस पर कांग्रेस ने ऐतराज जताया है. कांग्रेस का तर्क है कि भाजपा सरकार ऐसा करके अपनी पार्टी का प्रमोशन कर रही है. वहीं भाजपा कह रही है. कमल का फूल तो देश का राष्ट्रीय पुष्प है...आखिर इससे ऐसी चिढ़ क्यों।
और देखें























