Omicron Alert! न्यू ईयर मनाने उत्तराखंड जाने का है प्लान तो ये खबर आपके लिए है।
ABP Ganga | 31 Dec 2021 11:29 AM (IST)
आज साल का आखिरी दिन है यानि आज रात 12 बजे के बाद से नए साल का जश्न शुरू हो जाएगा। लेकिन इस बार नए साल का जश्न मनाने उत्तराखंड आने वाले सैलानियों का रंग फीका रहने वाला है। प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना केसों की वजह से सरकार ने जश्न पर पाबंदियां लगा दी हैं। राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है जिससे लोग भीड़ जमा करके जश्न नहीं मना सकेंगे। सरकार को ये फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जो मरीज मिले उनके आंकड़े डरा रहे हैं।