UK Elections 2022: एक ही चरण में डाले जाएंगे वोट, इस दिन होगी नई सरकार की घोषणा
ABP Ganga | 09 Jan 2022 02:24 PM (IST)

चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। 14 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को मतगणना होगी जिसमें ये साफ हो जाएगा कि उत्तराखंड में सीएम कौन होगा।