Vaishno Devi भवन में मची भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, मरने वाले लोगों में यूपी और हरियाणा के लोग
ABP Ganga | 01 Jan 2022 11:09 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मचने लगी। मरने वाले लोग यूपी और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.