Uttarakhand: वन मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, बीजेपी छोड़ने की खबरों पर क्या बोले ?
ABP Ganga | 03 Dec 2021 01:44 PM (IST)

Uttarakhand के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बीजेपी छोड़ने की खबरों का खंडन किया है। हरक सिंह ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाने की अटकलों को खारिज किया है। साथ ही हरक सिंह रावत ने कहा कि, सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत प्रचार हो रहा है। हरक सिंह ने कहा कि, उत्तराखंड में पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस बौखलाहट में दुष्प्रचार कर रही है। हम पीएम के दौरे की तैयारियां कर रहे हैं।