Uttarakhand Election: 14 फरवरी को उत्तराखंड में वोटिंग, सभी 70 सीटों पर होगा मतदान
ABP Ganga | 13 Feb 2022 10:48 AM (IST)

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन जारी है। 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है जब पहाड़ की जनता दिग्गजों की किस्मत को EVM में कैद करेगी। कल सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा और इस बार उत्तराखंड की जनता किसे सत्ता के सिंहासन पर बैठाएगी ये देखने वाली बात होगी।