Uttarakhand के नए मुखिया के राज़ से हटेगा पर्दा? सियासी हलचल हुई तेज ! Hindi News
ABP Ganga | 21 Mar 2022 12:24 PM (IST)

उत्तराखंड (Uttarakhand) का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर फैसला आज देहरादून में होने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक में हो जाएगा. सूत्रों की मानें तो इस दौड़ में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सबसे आगे हैं. इस पहाड़ी प्रदेश में चुनावी नतीजे आने के बाद ही भाजपा की सरकार बननी तय हो गई थी लेकिन 10 दिनों तक सरकार गठन को लेकर पार्टी में शीर्ष स्तर पर चली कवायद के बाद भी आधिकारिक रूप से ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.