Bihar: JDU को भा रहा RJD का साथ ! Upendra Kushwaha ने जगदानंद सिंह को कहा- 'धन्यवाद'
ABP News Bureau | 06 Jan 2022 10:45 PM (IST)
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को समर्थन देने का एलान किया. जातीय जनगणना (Caste Based Census) पर एनडीए (Bihar NDA) के अंदर जारी खींचतान के बीच आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का बात मानना सभी के लिए अनिवार्य है, चाहे वो कोई मंत्री ही क्यों ना हो. ऐसे में जो मुख्यमंत्री की बात नहीं मान रहे उन्हें मुख्यमंत्री बाहर निकालें. ये उनका अधिकार है. इस काम में आरजेडी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के निर्देश पर उसके साथ है. वो बस फैसला लें. आरजेडी उनका समर्थन करेगी.