एक्सप्लोरर
Sign Bulletin: मध्य प्रदेश के सीधी में नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस , 40 से ज्यादा की मौत
मध्य प्रदेश के सीधी में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई. अब तक 40 शव निकाले जा चुके हैं. खबर है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. वहीं, चमोली आपदा में रेस्क्यू अभियान जारी है. तपोवन टनल से 2 और शव बरामद हुए हैं. आपको बता दें कि टपोवन टनल से अब तक 11 शव निकाले गए हैं. लापता 206 लोगों में से 58 लोगों के शव बरामद हुए हैं. अभी भी 146 लोग लापता हैं. कुंभ की तारीखों का एलान हो गया है. उत्तराखंड सरकार ने तारीखों की घोषणा की है. एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कुंभ चलेगा. यानि कि एक अप्रैल से महाकुंभ का आयोजन हो जाएगा. जो पूरे एक महीने चलने वाला है. वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख भी तय हो गई है. 18 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर कपाट खोले जाएंगे.
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




























