UP Nikay Chunav Update : टिकट के लिए पार्टी की अंदर खेमेबंदी ने बढ़ा दी BJP की मुश्किल ! | UP News
ABP Ganga | 07 Apr 2023 09:46 PM (IST)

निकाय चुनाव में भाजपा सभी नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में कब्जा जमाने की तैयारी कर रही है. भाजपा का दावा निकाय चुनाव में क्लीन स्वीप करने का है. लेकिन चुनाव से पहले टिकट के लिए पार्टी की अंदर खेमेबंदी ने भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है. कानपुर में महापौर पद के टिकट के लिए भाजपा अलग-अलग गुट में बंटी नजर आ रही है. हर गुट के नेता कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली की रेस में जुट गए हैं.