UP News: निकहत अंसारी मामले में किस सिपाही ने खेल किया, पता चल गया ! | Baat To Chubhegi
ABP Ganga | 14 Feb 2023 11:05 PM (IST)

अब बात अब्बास अंसारी की... जिसका नया ठिकाना...कासगंज जेल होने वाला है... कुछ दिन पहले चित्रकूट जेल से अब्बास की पत्नी निकहत अंसारी पकड़ी गई थी... जिसके बाद लखनऊ तक हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई... आनन-फानन चित्रकूट जिला प्रशासन की तरफ से अब्बास अंसारी के जेल बदलने को लेकर चिट्ठी लिखी गई...और उतनी ही तेजी से...लखनऊ से एक्शन भी हो गया... निकहत का मामला सामने आने के 72 घंटे के भीतर... अब्बास अंसारी की जेल बदली के आदेश जारी हो गए... अब ना सिर्फ अब्बास अंसारी और निकहत अंसारी अलग-अलग जेल में बंद रहेंगे...बल्कि अब्बास की निगरानी और ज्यादा बढ़ा दी गई है...