UP Election Phase 3 Voting: तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?
ABP Ganga | 20 Feb 2022 07:04 PM (IST)

यूपी में आज विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। तीसरे चरण के लिये कुल वोटरों की संख्या 2.15 करोड़ (2,15,75,430) जिसमें पुरुष वोटर 1,16,12,010 और महिला वोटर 99,62,324 है. 59 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये कुल 627 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 531 पुरूष प्रत्याशी और 96 महिला प्रत्याशी हैं.यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 20 फरवरी को होगी.